उत्तराखंड :देहरादून,20(अप्रैल ),2025, (रविवार ), उत्तराखंड में रविवार को हल्की से मध्य्म बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के निर्देशक डॉ विक्रम सिंह रावत ने बताया कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिलों में ओलावृष्टि के साथ वर्षा (बारिश )और 60किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट रहेंगा उत्तरकाशी, चमोली, रूद्र प्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं कहीं अकाशीय बिजली चमकने, हल्की से मध्य्म वर्षा और 50किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है
