पर्यावरण की रक्षा तथा स्वच्छता हेतु अन्तारा के निवासियों तथा PYDS Inter College, गुनियाल और John Martin School के छात्रों की सामूहिक पहल के फलस्वरूप गुनियाल तथा पुरुकुल ग्रामों में स्वच्छता अभियान का शुभ आरम्भ हुआ।
इस अभियान की शुरुआत बैसाखी के पवित्र पर्व पर हुई जिसके साथ एक दीर्घकालिक अभियान की नीव पड़ी जिसका उद्देश इस क्षेत्र को आदर्श ग्रामों की क्षेणी का भाग बनाना है।
इस अभियान को देहरादून नगर निगम तथा वन विभाग का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ जिसमें नज़दीकी नदी तथा उसके इर्द गिर्द के क्षेत्र की सफाई का काम भी शामिल है।
“यह सामूहिक प्रयास एक वृहद परिकल्पना का हिस्सा है जिसका उद्देश वातावरण की रक्षा तथा स्वच्छता की ज़िम्मेदारी नागरिकों की सामूहिक भागीदारी बन जाए”, ये कथन है मिसेज़ रिंकू सिंह ने जो इस अभियान की संयोजक हैं।
आशा है की यह नागरिकों की चेतना से उपजा अभियान विकास हेतु किए गए नागरिकों के प्रयास का केंद्र बिंदु बन कर सामूहिक सहयोग का आदर्श उद्दारण प्रस्तुत करेगा।
