इस अवसर पर बीते 11 वर्षों से गुरुद्वारा के प्रधान रहे सरदार दिलजीत सिंह ने नवनियुक्त प्रधान सरदार अमरजीत सिंह कुकरेजा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में सरदार कुकरेजा ने कहा कि “मैं गुरुद्वारे की संगत द्वारा मुझे सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हृदय से आभार प्रकट करता हूं। मैं अत्यंत अभिभूत हूं और सभी को विश्वास दिलाता हूं कि गुरुद्वारे और समाज की सेवा में पूर्ण रूप से समर्पित रहूंगा। मैं संकल्प लेता हूं कि देश और कौम की भलाई के लिए गुरुद्वारा अमृत दरबार की भूमिका को और भी सशक्त बनाऊंगा तथा वर्षों से चली आ रही सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाऊंगा।”
इस अवसर पर धर्म प्रचार कमेटी, देहरादून के विभिन्न गुरुद्वारों के पदाधिकारी, गुरुद्वारा सिंह सभा (आढ़त बाजार), गुरुद्वारा गोविंद नगर (रेस कोर्स), श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब (पटेल नगर) सहित अन्य गुरुद्वारों के प्रधान एवं पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अमरजीत सिंह
अध्यक्ष
यूनाइटेड सिख फेडरेशन
