यमुनोत्री के कपाट 30अप्रैल कों सुबह 11:55में खुलेंगे
बड़कोट :(उत्तरकाशी ),4अप्रैल,2025, (शुक्रवार )! उत्तराखंड में चारधाम में से एक यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने का मुहर्त तय हो गया है गुरुवार कों मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरषोत्तम उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कपाट 30अप्रैल कों अक्षय तृतीया पर रोहणी नक्षत्र में सुबह 11:55 बजे खुलेंगे गुरुवार कों माँ यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली )में उनका जन्मोत्सव धूमधाम व श्रदा के साथ मनाया गया इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहर्त तय किया