पर्यावरण बचाओं आंदोलन -2.0 कों देहरादून की पीड़ित जनता, रविवार,30 मार्च कों 9:00बजे परेड ग्राउंड, अशोक स्तम्भ, दून क्लब के सामने से सचिवालय की और मौन मार्च कर, राक्षसी विकास के नाम पर अब तक काटे गए और जल्द काटे जाने वाले वृक्षों की शव यात्रा निकाली जाएंगी

उत्तराखंड :देहरादून,29(मार्च ),2025, (शनिवार )!  देहरादून की पीड़ित जनता ने कहाँ कि कल रविवार,30मार्च कों पर्यावरण बचाओं आंदोलन -2.0 कों लेकर 9:00 बजे सुबह परेड ग्राउंड, अशोक स्तम्भ, दून क्लब के सामने से राज्य सचिवालय की और मौन मार्च कर, राक्षसी विकास के नाम पर अब तक काटे गए और जल्द काटे जाने वाले वृक्षों की शव यात्रा निकाली जाएंगी देहरादून की पीड़ित जनता लगातार वृक्षों कों बचाने की मुहीम चला रही है, परन्तु विकास के नाम पर पर्यावरण कों नुकसान पहुँचाना भला कहा तक वाजिब है देहरादून के सभी समाजिक संगठन द्वारा भी इस मुहीम में बड़ चड़ कर भागेदारी निभाई जा रही है पर्यावरण कार्यकर्त्ता का कहना है कि करोना काल में ऑक्सीजन के लिए हा हा कर मचा था और तब सभी कों पर्यावरण का व वृक्षों का महत्व समझ में आया था और आम आदमी फिर प्रकृति के करीब आया था, परन्तु अब फिर अंधा ढूंड विकास के नाम पर, आम आदमी से ताजी हवा वृक्षों कों विकास के नाम पर काट कर मानव जीवन के आधार, वृक्षों कों छिना जा रहा है विकास के नाम से इसे हमसे नहीं छिना जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *