नई दिल्ली :29(मार्च ),2025(शनिवार )! सरकार ने केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते (डी ए ) और पेंशन भोगियों की महंगाई राहत भत्ते में 2% की वृद्धि की है ये वृद्धि इस वर्ष एक जनवरी से लागू होगी इससे 48.66 लाख केंद्रीय कर्मियों और 66.55लाख पेंशन भोगियों कों लाभ होंगा व सरकारी खजाने पर 6,614.04 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा सूचना और प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि पी एम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार कों हुई कैबिनेट की बैठक में इसे स्वीकृत कर मंजूरी दी गईं ये मूल वेतन /पेंशन के 53 फीसदी की मौजूदा दर में 2% की वृद्धि है ये वृद्धि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फार्मूले के अनुसार है
