संघ करेगा उत्तराखंड में सेवा कार्यों का व्यापक विस्तार

स्वयं सेवक उत्तराखंड प्रान्त की प्रेस वार्ता गुरुवार कों राजपुर रोड स्थित विश्व संवाद केंद्र में आयोजित हुई जिसमें बंगलुरु में गत 21 से 23 मार्च तक हुई संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए उत्तराखंड प्रान्त कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने कहाँ कि उत्तराखंड राज्य में भी संघ आपने सेवा कार्यों कों व्यापक विस्तार देंगा प्रान्त कार्यवाह ने जानकारी दी बैठक में देश भर से 1443 कार्यकर्त्ताओ ने भाग लिया जिसमें सह कार्यवाह ने रानी अब्बक्का के 500 वें जन्म दिवस पर आपना वक्तव्य दिया संघ ने शताब्दी वर्ष में संघ कार्यों का व्यापक विस्तार, समाजिक एकता, राष्ट्रीय पुनर्जगरण का लक्ष्य निर्धारित किया विश्व शांति, समृद्धि के लिए समरस और संगठित हिन्दू समाज के निर्माण का संकल्प लिया बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहें उत्पीड़न, अत्याचार के खिलाफ विश्व समुदाय से आवाज उठाने का आह्वान किया उन्होंने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप ही प्रदेश में भी सेवा कार्य व सांगठनिक विस्तार किया जाएगा अगले वर्ष ऐसे स्थानों में सात दिन की शाखाएं लगाई जाएंगी जो अभी तक शाखा विहीन है मौके पर उत्तराखंड प्रान्त प्रचार प्रमुख संजय, बलदेव पाराशर आदि मौजूद रहें वहीं प्रदेश भर में घर घर जन संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा दिनेश सेमवाल के अनुसार संघ इस शताब्दी वर्ष में 2अक्टूबर कों विजय दशमी तक खंड, नगरों में पूर्ण गणावेश में कार्यक्रम आयोजित करेगा नवम्बर से जानवरी तक 21 दिन घर घर जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा राज्य की 649 बस्ती व 712 मंडलो में हिन्दू सम्मेलन, सामाजिक सद्भाव गोष्टीया, प्रबुद्ध नागरिक गोष्टी और युवा सम्मेलन आयोजित करेगा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *