देहरादून,/जौलीग्रांट,23, (मार्च ),2025(रविवार )! विमानन कंपनी स्पाइसजेट करीब ढ़ाई वर्षों बाद देहरादून के जौली ग्रांट एयर पोर्ट पर फिर से सेवा बहाल कर वापसी कर रही है कंपनी 30 मार्च से देहरादून से कुल चार नगरों के लिए सीधी उड़ाने संचालित करेंगी स्पाइस जेट ने टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी है देहरादून एयर पोर्ट पर स्पाइस जेट ने 19 जुलाई से आपनी दिल्ली की उड़ाने शुरू की थी इसके लिए देहरादून एयर पोर्ट पर सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं गईं है गौरतलब है की देहरादून एयर पोर्ट में स्पाइस जेट द्वारा 19जुलाई 2012 से आपनी दिल्ली की उड़ाने शुरू की थी इसके बाद उसनें वाराणसी और अन्य नगरों के लिए भी सेवाएं संचलित की थी लेकिन वित्तीय संकट और अन्य कारणों से 29 अक्टूबर 2022 से स्पाइस जेट द्वारा देहरादून एयर पोर्ट से आपनी सभी उड़ानों कों अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया था अब करीब ढ़ाई वर्षों बाद स्पाइस जेट ने वापसी की और कदम बड़ा ते हुए स्पाइस जेट दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, और बंगलुरु के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रही है इससे एयर पोर्ट में फ्लाइट की संख्या में वृद्धि होंगीं वहीं देहरादून एयर पोर्ट से फ्लाइट संचलित करने वाली स्पाइस जेट पाँचवी कंपनी बन जाएंगी वर्तमान समय में एयर पोर्ट में करीब प्रति दिन बीस के करीब फ्लाइट उतर रही है स्पाइस जेट के बाद उड़ानों की संख्या दों दर्जन तक हो जाएंगी
