अमानवीय दुस्साहस : 12वीं के छात्र ने नौवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म

उत्तराखंड :(देहरादून ),22(मार्च ),2025, (शनिवार )! उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून में एक घिनौनी घटना प्रकाश में आई है यहाँ के सरकारी स्कूल में नौवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार इसी स्कूल के ही 12 वीं के छात्र ने ही दुष्कर्म किया है आरोप है की छात्र ने एक वर्ष तक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया अस्थाई राजधानी देहरादून के एक राजकीय इंटर कॉलेज में घटित घटना से सभी हत प्रभ है वहीं लगतार एक वर्ष से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया इससे छात्रा गर्भवती भी हो गईं है पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छात्र कों पकड़ लिया और न्यायलय में पेश किया न्यायलय के आदेश पर छात्र कों बाल सुधार गृह हरिद्वार भेज दिया गया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 वर्ष की किशोरी नौवीं कक्षा में शिक्षा लें रही है वहीं उसी स्कूल में एक किशोर भी 12 कक्षा में शिक्षा ग्रहण करता है पुलिस के अनुसार दोनों में बातचीत होती रहती थी और घर भी नजदीक होने के कारण दोनों एक साथ ही स्कूल जाते थे बताया यह भी जा रहा है कि किशोर पीड़िता कों स्कूल से इधर उधर भी घुमाने के लिए लें जाता था उसनें छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया कुछ दिन पहले छात्रा की अचानक स्वस्थय ख़राब होने पर परिजन उसे उपचार हेतु अस्पताल लेकर गए जहाँ जाँच उपरांत पता चला की कि पीड़िता छह माह की गर्भवती है ये सुनकर परिजनों के होश उड़ गए परिजनों ने जब छात्रा से इस बारे में पूछा तो उसनें पूरी कहानी (घटनाक्रम ) कों बता दी इसके बाद परिजन वीर वार कों शाम में थाना नेहरू कालोनी पहुचे और पुलिस कों तहरीर दी थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी संजीत कुमार ने बताया की तहरीर के आधार पर किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता कों देखते हुए तत्काल किशोर की तलाश शुरू की गईं इसके बाद किशोर कों पकड़ कर न्यायलय में पेश किया गया जहाँ से उसे बाल सुधार ग्रह भेज दिया गया है मामले में जाँच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *