उत्तराखंड : उत्तराखंड वन विकास निगम में कर्मिकों द्वारा निजीकरण के विरोध में 25 से करेंगे आंदोलन

उत्तराखंड :(देहरादून ),21(मार्च ),2025, (शुक्रवार )! उत्तराखंड वन विकास निगम में कार्मिकों ने प्रबंधन के विरोध में मोर्चा खोलने की तैयारी पूर्ण कर लीं है वन विकास कर्मचारी संघ ने 25 मार्च से आंदोलन का ऐलान कर दिया है विभिन्न मांगो कों लेकर कार्मिक डेरा डालो -घेरा डालो आंदोलन का श्री गणेश करेंगे जिसकी जानकारी निगम प्रबंधन कों दे दी गईं है कार्मिकों में वर्ष 2019 के पश्चात सेवा निर्वत कार्मिकों के देयको का भुगतान ना होने व निजीकरण कों लेकर आक्रोश है गुरुवार कों आंदोलन की तैयारी कों लेकर संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक चंद्रबनी में प्रांतीय अध्यक्ष टी एस बिष्ट की अध्यक्षता में की गईं जिसमें संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश पेंन्यूली ने कहा की वन विकास निगम ने प्रदेश के जंगलो के कटान, ढुलान कार्य वर्ष 1974 की भांति निजि हाथों में देने के लिए टेंडर जारी कर दिए है इसलिए कार्मिकों कों निजीकरण के विरोध में आपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा रहें है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *