7,000 करोड़ से खरीदेंगे,45 किमी मारक क्षमता वाली स्वदेशी तोप, ये है आत्म निर्भर भारत की तस्वीर

नई दिल्ली :21( मार्च ),2025, (शुक्रवार )! सेना की मारक क्षमता कों और अधिक मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी तौर पर डिजाइन और विकसित एडवांसड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटी ए जी एस तोप )की खरीद की जाएंगीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्ष ता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने 7,000 करोड़ रूपये की लागत से 45 किमी मारक क्षमता वाली 307 ए टी ए जी एस की खरीद कों आपनी स्वीकृति दे दी है तोप निर्माण में आत्म निर्भरता की दिशा में इसे ऊची छलांग माना जा रहा है और ये आत्म निर्भर भारत की मजबूत तस्वीर दिखा रहा है ए टी ए जी एस पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित 155 मि मी की तोप है अत्याधुनिक ताकनीक व बेहतर मारक क्षमता के साथ यह भारतीय बलों की क्षमताओ में वृद्धि करेंगी ए टी ए जी एस में 52 कैलिबर की लम्बी बैरल है, जिससे इसकी फायरिंग रेंज 45 कि मी तक हो जाती है यह स्वीड़न से खरीदी बोफ़ोर्स तोप की 29 कि मी की मारक क्षमता से भी अधिक है बो फ़ोर्स भी 155 मिमी की युद्धक तोप है स्वचालित तैनाती, लक्ष्य निर्धारण व चालक दल की थकान कों कम करते हुए इसमें अधिक विस्फोटक पेलोड की सुविधा भी है, ना केवल सेना कों मजबूत किया जा रहा है, अपितु देश कों स्वदेशी तकनिक के द्वारा आत्म निर्भर भारत की और मोड़ा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *