देहरादून,20(मार्च ),2025, ( वीरवार )! श्री राम भवन शिव मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी रवि शर्मा ने जानकारी देतें हुए बताया की चखुवाला में स्थित श्री राम भवन शिव मंदिर में सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा है, इस हेतु भक्तों से सहयोग की अपेक्षा है, वहीं आगामी 5अप्रैल कों राम नवमी के अवसर पर 11:30 बजे दोपहर में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा वहीं मंदिर के अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया की 6अप्रैल कों दोपहर 12:30 बजे भंडारे का आयोजन किया जा रहा है वहीं 12अप्रैल कों हनुमान जयंती के अवसर पर मूर्ति स्थापित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस अवसर पर किशन गोपाल वर्मा, अविनाश जोशी, सौरव डोभाल, आदि मौजूद थे
