देहरादून,15, (मार्च ),2025, (शनिवार )! देहरादून में वर्षा से मौसम हुआ सुहाना इस बार फरवरी में वर्षा ना के बराबर हुई, परन्तु अब मार्च के महीने में आ कर वर्षा होने से कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है क्यों की वर्षा ना होने से तालाब, जलशय और नदियों का पानी रिचार्ज नहीं हो पाया था जिसे देख लग रहा था वर्षा ना हुई तो गर्मियों में पानी के लिए हा हा कर मंचना तय है परन्तु देर से ही सही परन्तु अब वर्षा होने से जहाँ नागरिकों कों राहत मिल रही है वहीं राज्य के नदियों, तालाबों, जलशयों में वर्षा होने से जल संचय हो गा वहीं कल रात्रि से लगातार वर्षा होने से देहरादून का मौसम सुहाना हो गया है, और वहीं मौसम के तापमान में आई थोड़ी ठंडक से राहत मिली है
