साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी की वारदात करने वाले कों उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एस टी एफ )ने किया झारखण्ड से गिरफ्तार

देहरादून :9(मार्च )2025, (रविवार )! दून के वायपारी कों 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट दिखा कर 32.31 लाख रुपए की ठगी करने वाले साइबर ठग कों उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एस टी एफ ) ने झारखण्ड से गिरफ्तार कर लिया है आरोपित ने गिरफ्तारी का डर दिखा कर रकम ठगी की वारदात की थी एस टी एफ ने आरोपित से धोखाधड़ी में इस्तेमाल दो मोबाइल फ़ोन, चेक बुक, और आधार कार्ड बरामद किये है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस टी एफ ) नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, जी एम एस रोड निवासी राकेश गुप्ता ने बताया की 30 अक्टूबर 2024 कों उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद कों कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताया व्यक्ति ने कहा कि आपके नाम से पार्सल है जिसको मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और एम डी एम ए नशा जैसी अवैध वस्तुओं के कारण जब्त कर लिया है इसके बाद दूसरे ठग ने फ़ोन कर खुद कों मुंबई क्राइम ब्रांच अंधेरी का अधिकारी दर्शाया और पार्सल कों लेकर पूछ ताछ की आरोपित ने उन्हें 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का भय दिखाकर वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी वारंट एवं सर्वोच्च न्यायलय का एक नोटिस दिखाया और पूछ ताछ के लिए मुंबई पुलिस स्टेशन आने व वीडियो कॉल पर ही आपना पक्ष रखने का विकल्प दिया आरोपितों ने उन्हें 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर दिन भर की गतिविधियों की जानकारी लीं और उन्हें कहीं भी यात्रा ना करने के लिए कहा गया शिकायतकर्ता ने जेल जाने के भय से ये बात किसी से भी साँझा नहीं की 30 अक्टूबर 2024 कों आरोपितों ने डरा धमका कर उनसे 32.31 लाख रुपए जमा करने कों कहा साथ ही ये भी कहाँ की ये रकम उन्हें जल्द ही वापिस कर दी जाएंगी शिकायतकर्ता से रकम ट्रांस फर कराने के बाद आरोपितों ने ये भी धमकी दी कि उच्च अधिकारी और भी जाँच करना चाहते है जिसमें उनकी सभी संपत्ति यों कों फ्रीज करा सकते है ऐसे में सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के नाम पर दो दिनों के भीतर 10.50 लाख रुपए मांगे तब पीड़ित कों अहसास हुआ की वह ठगी का शिकार हो गया है इस सम्बन्ध में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी कों गिरफ्तार कर झारखण्ड से लाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *