चाइनीज मांझे में उलझा बाइक सवार, रोक के बावजूद भी कैसे हो रहा इस्तेमाल?

हरिद्वार:6(मार्च ),2025, (वीर वार )! धर्म नगरी हरिद्वार में पेड़ और तारों में उलझा चाइनीज मांझा राहगीरों के लिए मुसीबतो का सबब बन रहा है बुधवार कों टिबड़ी मार्ग में रेलवे एंडर पास पर पेड़ से लटका चाइनीज मांझा बाइक सवार के गले में फस गया बाइक सवार द्वारा सड़क पर रुक कर पेड़ से लटके चाइनीज मांझे कों स्वयं हटाया गया जिला और पुलिस प्रशासन कि रोक और सख़्ती करने के बाद भी हरिद्वार में चाइनीज मांझे का प्रयोग जारी है और बसंत पंचमी और उसके आस पास जमकर प्रयोग किया गया इसकी चपेट में आ कर कई लोगों कों आपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा वहीं कई लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर घायल भी हो चुके है बुधवार कों भी जगजीत पुर निवासी बाइक सवार टिबड़ी मार्ग पर रेलवे अंडर पास पर पेड़ से लटके चाइनीज मांझे कि चपेट में आ गया ये तो शुक्र है कि ईश्वर ने युवक कों बचा लिया आखिर रोक के बावजूद भी चाइनीज मांझे का इस्तेमाल होना व्यस्था पर सवाल करता है कि रोक के बाद भी कैसे इस्तेमाल? हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *