नई दिल्ली,6(मार्च )2025, (वीर वार )! सर्वोच्च न्यायलय ने उत्तराखंड सरकार की और से प्रतिपूरक वन रोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा )निधि से आई फोन और अन्य सामान खरीदने पर गंभीर चिंता जताई है शीर्ष अदालत ने कैम्पा निधि के कथित दुरूपयोग पर राज्य के मुख्य सचिव से जवाब तलब किया है
नियंत्रण एवं माह लेखा,परीक्षक (कैग )की रिपोर्ट के अनुसार, वनी करण के लिए निर्धारित कैम्पा निधि का कथित दुरूपयोग कर आई फोन, लैपटॉप, कूलर, और फ्रिज खरीदने और ईमारतो के नवीनीकरण सहित गैर निर्धारित व्यय के लिए उपयोग किया गया जस्टिस बी आर गवाई, और जस्टिस अगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ ने मामले में सुनवाई कर कहाँ की कैम्पा निधि का उपयोग हरित क्षेत्र के विकास के लिए होता है इसका गैर स्वीकार्य गतिविधियों के लिए उपयोग और अधिनियम के अनुसार ब्याज राज्य प्रतिपूरक वन रोपण निधि में जमा नहीं करना गंभीर और गैर जरूरी है
