दीपावली परिवार मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड,देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज जी के नेतृत्व में दीपावली परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जी ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं से संवाद स्थापित किया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है और पत्रकार समाज के सजग प्रहरी के रूप में लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत जी, मनवीर चौहान
सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।