उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद का 4 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास पर विशाल प्रदर्शन का आह्वान

उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद का 4 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास पर विशाल प्रदर्शन का आह्वान

उत्तराखंड,देहरादून, 3नवंबर 2026 — उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने चिन्हीकरण (वेरिफिकेशन) प्रक्रिया से छूटे हुए उत्तराखंड आंदोलनकारियों की मांग को लेकर 4 नवंबर 2026, बुधवार को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर विशाल प्रदर्शन का आह्वान किया है। परिषद ने सभी आंदोलनकारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिलाराम चौक पहुँचें।

दिलाराम चौक से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च

परिषद के अनुसार, प्रदर्शनकारी दिलाराम चौक से एकजुट होकर मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करेंगे और वहाँ धरना-प्रदर्शन करेंगे। आंदोलनकारियों का मुख्य नारा है— “मुख्यमंत्री अपना वायदा निभाओ!”

सरकार पर आरोप: वादों के अनुरूप चिन्हीकरण पूरा नहीं

परिषद ने आरोप लगाया कि राज्य गठन के समय आंदोलनकारियों के हित में किए गए वादों के अनुरूप अब तक चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, जिससे बड़ी संख्या में वास्तविक आंदोलनकारी लाभ से वंचित रह गए हैं।

मुख्यमंत्री के आश्वासन का एक माह बाद भी कोई घोषणा नहीं

उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री जी ने संयुक्त परिषद के धरने में आश्वासन दिया था कि चिन्हीकरण के लिए पुनः तिथि निकालकर यह प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। हालांकि, एक माह बीत जाने के बावजूद इस संबंध में कोई घोषणा नहीं हुई। इसी के मद्देनजर परिषद ने यह तय किया कि वार्ता के बाद ही मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित प्रदर्शन किया जाएगा।

सरकार से मांग

उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने सरकार से मांग की है कि चिन्हीकरण से छूटे सभी आंदोलनकारियों को शीघ्र चिन्हित कर उन्हें आंदोलनकारी का दर्जा एवं सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं।

चेतावनी: आंदोलन और व्यापक बनाया जाएगा

परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि 4 नवंबर तक सरकार की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलता है, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

परिषद की बैठक शहीद स्थल हाल में संपन्न

इस संदर्भ में परिषद की बैठक शहीद स्थल हाल में संपन्न हुई, जिसमें संरक्षक बालेश बबानिया, अध्यक्ष सुरेश कुमार, परमिला रावत, सुभागा फर्स्वाण,, अनंत आकाश, लेखराज, चिंतन सकलानी, विकास रावत, राजेश शर्मा, प्रभात डंडरियाल, नुरैशा तथा भूपेंद्र प्रसाद, कल्पेश्वरी नेगी, रेखा नेगी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *