जगत सिंह पुर,5(मार्च ),2025(बुध वार )! ओड़िशा में युवक ने ऑनलाइन गेमिंग की लत में आपने माता, पिता, बहन की हत्या कर दी क्योकि ऑनलाइन गेम की आदत का उसकी माता, पिता व बहन विरोध करते थे 21 वर्षीय युवक द्वारा बेखौफ अंजाम दिया मात्र गेमिंग के लिए हुई हत्या ने जहाँ मानवता व मानवीय रिश्तों को कलंकित कर दिया है पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब तीन बजे जय बाड़ा सेठी साहि गांव में सूर्यकान्त सेठी नामक युवक ने आपने 65 वर्षीय पिता प्रशांत सेठी उर्फ़ कालिया,62 वर्षीय माँ कनक लता और 25वर्षीय बहन रोशलिन की पथरों और भारी वस्तुओ से कुचल कर हत्या कर दी जगत सिंह पुर थाना प्रभारी प्रभास साहू के मुताबिक, शुरुआती जाँच से पता चला कि आरोपी ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और उसके माता पिता व बहन इसके विरोध में थे इस बात से नाराज होकर उसने इस भयानक वारदात को अंजाम दिया वहीं विधायक अमरेंद्र दास ने बताया कि मृतक परिवार ने कुछ समय पहले भूमि विवाद को लेकर उनसे संपर्क साधा था वहीँ पकड़े जाने के बाद युवक ने जुर्म को स्वीकार कर लिया घटना को अंजाम देने के बाद गांव के पास युवक छिप गया, लेकिन बाद में पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया हत्या के बाद सूर्यकान्त ने खुद स्वीकार कर किया कि उसने आपने माता, पिता व बहन कि जान लें ली जगत सिंह पुर के एस पी भवानी शंकर उद गाता ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वथ प्रतीत हो रहा है और पुलिस इस पहलू कि भी जाँच कर रही है
