सरदार पटेल विचार मंच ने मनाई लौह पुरुष की 151वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

 

 

 

सरदार पटेल विचार मंच ने मनाई लौह पुरुष की 151वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

 

उत्तराखंड, देहरादून, 31,अक्टूबर, 2026,कों भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के शुभ अवसर पर आज सरदार वल्लभभाई पटेल विचार मंच, 165 ओल्ड डालनवाला देहरादून के कार्यालय में मंच के कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और मिष्ठान वितरण किया।

 

इस अवसर पर मंच के संस्थापक सचिव *मनोज पटेल* ने कहा कि कई वर्षों तक मंच पटेल पार्क देहरादून में जयंती धूमधाम से मनाता था, पर जबसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सरदार पटेल जी को जीवंत कर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया है, तब से सरकारें वहां कार्यक्रम करती हैं। पर मंच आज भी 15 दिसंबर को सरदार पटेल जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम पटेल पार्क देहरादून में ही आयोजित करता है।

 

कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी (एडवोकेट), दिवाकर पाली, दिनेश शर्मा, पपेन्द्र पाल (टिक्कू), प्रताप राणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *