लखनऊ,4(मार्च ),2025, (मंगलवार )! बसपा की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश रही मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर बहार कर दिया है मायावती ने रविवार को आकाश को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था इस फैसले पर आकाश की प्रतिक्रिया से नाराज होकर बसपा सुप्रीमो ने उन्हें पार्टी से निकाल ने का आदेश दिया उन्होंने इसके पीछे आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को जिम्मेदार बताया है
