देहरादून के वार्ड 17 चखुवाला में पार्षद के बोर्ड को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा, क्या पार्टी संगठन और सरकार लेंगी संज्ञान?

देहरादून के वार्ड 17 चखुवाला में पार्षद के बोर्ड को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा, क्या पार्टी संगठन और सरकार लेंगी संज्ञान?

 

उत्तराखंड,देहरादून, 30 अक्टूबर 2026,

 

देहरादून नगर निगम के वार्ड 17 चखुवाला में इन दिनों एक मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

 

पूर्व में भाजपा द्वारा मनोनीत पार्षद रहे सतीश कपूर, जिनका 2 वर्ष 6 माह का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है, उनके प्रतिष्ठान पंजाब फर्नीचर, चखुवाला में आज भी *पार्षद, नगर निगम* का बोर्ड लगा हुआ है।

 

जबकि वर्तमान में वार्ड 17 चखुवाला से निर्वाचित पार्षद अर्जुन सोनकर हैं और वही वार्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

 

पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय

 

इस बोर्ड को लेकर पूरे चखुवाला क्षेत्र में लगातार चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहा है कि जब वार्ड में वर्तमान पार्षद मौजूद हैं और पूर्व मनोनीत पार्षद का कार्यकाल खत्म हो चुका है, तो फिर इस बोर्ड का क्या औचित्य है?

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि इससे जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

 

क्या पार्टी संगठन और राज्य सरकार लेंगी संज्ञान?

 

अब बड़ा सवाल यह है कि इस मामले पर क्या भाजपा पार्टी संगठन और राज्य सरकार संज्ञान लेंगी? क्योंकि मनोनीत पार्षद पार्टी संगठन द्वारा ही बनाए जाते हैं और कार्यकाल समाप्त होने के बाद पदनाम का उपयोग संगठन की छवि से भी जुड़ा मामला है।आखिर अब कार्यकाल पूर्ण होने के बावजूद बोर्ड का अनाधिकृत प्रयोग करना और उस पर कोई प्रभावी कार्यवाही न होना समझ से पड़े है कि आखिर कब तक ऐसे अनाधिकृत बोर्ड का प्रयोग होता रहेंगा ये देखना रोचक रहेंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *