उत्तराखंड में महिलाओं को करवाचौथ पर अवकाश का तोहफा

उत्तराखंड में महिलाओं को करवाचौथ पर अवकाश का तोहफा

 

उत्तराखंड,देहरादून।* उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है।

 

शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना संख्या- *1501/XXXI(15)G/26-74(सा0)/2016, दिनांक 28 अक्टूबर 2026* जारी करते हुए प्रदेश के अधीन कार्यरत समस्त महिला कार्मिकों के लिए *29 अक्टूबर 2026, बृहस्पतिवार को सार्वजनिक अवकाश* घोषित किया है।

 

अधिसूचना के अनुसार, श्री राज्यपाल ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए करवा चौथ पर्व पर इस अवकाश की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।

 

यह आदेश सचिव *राजेन्द्र कुमार* द्वारा जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *