SIR में राजपुर रोड विधानसभा में 35,000 वोट कम होने पर चिंतन, नए 18+ मतदाताओं को जोड़ने पर जोर बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र आत्मसात कर मिशन 2027 कों पूर्ण
उत्तराखंड,देहरादून।* राजपुर रोड विधानसभा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान लगभग 35,000 वोट कम होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है।
इसी क्रम में आज करनपुर मंडल के चक्खूवाला स्थित टैगोर विला में हरीश नारंग के निवास पर एक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में SIR के दौरान हटे हुए वोटों पर चर्चा की गई और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए हरीश नारंग ने कहा कि *”बूथ जीता – चुनाव जीता”* के मंत्र का अनुपालन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 के लिए अभी से जुट जाना होगा। हर बूथ पर नए वोटरों को चिन्हित कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में पूर्व मनोनीत पार्षद सतीश कपूर, शक्ति केंद्र प्रमुख सौरव डोभाल, सचिन सोंधी, मीना शर्मा, अनुराधा, विमला डोंडियाल, कृष्ण गोपाल रुहेला, अमित वर्मा, सुरेश शाह, मनोज धीमान, चंदर मोहन अरोड़ा, गौरव केशला सहित मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।