*
आज देहरादून के नागल पुल पर आयोजित जब सभा में स्थानीय लोगों ने 2016 के अधिनियम के अनुसार बस्तीवासियों के लिए हक, 500 नई बसों खरीदने के लिए एवं महिलाओं के लिए निशुल्क बस टिकट, विनाशकारी एलिवेटेड रोड के खिलाफ एवं मजदूरों का पंजीकरण एवं रोजगार गारंटी के लिए शहर बाहर में अभियान चलने का ऐलान किया। मांगों के बैनर पर शामिल हुए मजदूरों ने हस्ताक्षर कर अपने समर्थन को व्यक्त किया और सरकार को चेताया कि अगर जायज मांगों पर कार्यवाही नहीं होगी तो आंदोलन अगर बढ़ेगा। वक्ताओं ने बीते दस साल से सरकार का नाकामी पर सवाल उठाया। वक्ताओं ने कहा कि अब एलिवेटेड रोड बना कर, शहर और बस्तियों को खतरा में डालना विकास नहीं होता। जनता की असली समस्याओं पर कदम न उठा कर सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। इसलिए इस अभियान को अगले एक मोहने में शहर भर में चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ चेतना आंदोलन के राजेंद्र शाह, शंकर गोपाल, शैलेश, रमन, सुनीता देवी, बीना देवी, मंजू देवी, इकबाल, दुर्गा प्रसाद इत्यादि शामिल रहे।