देहरादून,17(फरवरी )2025, (सोमवार )! उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुए दर्दनाक हादसे कि निंदा की साथ ही केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से त्याग पत्र की माँग की रविवार को आपने कैंप कार्यलय में पत्रकारों से वार्ता के क्रम में धस्माना ने कहाँ कि अगर रेलवे मंत्री त्याग पत्र नहीं देतें तो प्रधानमंत्री को उन्हें मंत्री मण्डल से बर्खास्त कर देना चाहिए कहाँ कि रेलवे मंत्री लगातार पूरे देश को माह कुम्भ की तैयारीयों के बारे में लगातार गुमराह करते रहें और दावा करते रहें कि देश भर में केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों में माह कुम्भ की तैयारीयों के लिए पाँच हजार करोड़ रुपए खर्च किये है लेकिन शनिवार को घटित हुए दर्दनाक हादसे ने रेलवे की तैयारीयों की सारी पोल खोल दी है रेलवे ने जिस गैर जिम्मेदारी से हादसे के तथ्य छुपाने का प्रयास किया, उसी जिम्मेदारी के साथ आपदा प्रबंधन में जुटते तो पीड़ित लोगों को राहत मिलती
