उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र कल 18 फरवरी को, पहले ही दिन राष्ट्र वादी रीजनल पार्टी उत्तराखंड करेंगी विधानसभा का घेराव, मूल निवास, भू कानून, यू सी सी व अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुद्दों को लेकर

देहरादून,17(फरवरी )2025, (सोमवार )! उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र कल 18 फरवरी से आरम्भ हो रहा है और कल विधानसभा सत्र के पहले ही दिन राष्ट्र वादी रीजनल पार्टी उत्तराखंड द्वारा कल पहले ही दिन विधानसभा के घेराव का एलान कर दिया है राष्ट्र वादी रीजनल पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना इष्ट वाल ने कहाँ कि कल 18 फरवरी  को 11:00 बजे फुवारा चौक, नेहरू कालोनी से कार्यकर्त्तायों सहित दल बल सहित विधानसभा कूच किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से मूल निवास, भू कानून, यू सी सी व अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुद्दों को जोड़ दार तरीक़े से उठाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *