धीरेंद्र प्रताप राज्य निर्माण आंदोलनकारी   कर्मचारियों के सम्मेलन में शामिल हुए दिया मांगों को पूर्ण समर्थन

 

 

 

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप आज उत्तराखंड आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण संगठन के सम्मेलन में शामिल हुए और उनकी मांगों को पूर्ण समर्थन दिया ।

समिति के अध्यक्ष संतन सिंह रावत के नेतृत्व हुए सम्मेलन में सैकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसको न ई आंदोलनकारी सम्मान परिषद की उपाध्यक्ष चारू कोठारी और धीरेंद्र प्रताप ने भी समर्थन दिया ।

दोनों नेताओं ने कहा कि आंदोलनकारी की मांगे बिल्कुल वाजिब है और सरकार को उस पर पूरा ध्यान देना चाहिए इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष संतन रावत ने कहा कि आज हमने उत्तराखंड आंदोलन कार्यक्रम कर्मचारी कल्याण स्टेशन की ओर से हमारे राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के वर्तमान में उपाध्यक्ष श्रीमती चारु कोठारी जी एवं सम्मान परिषद के प्रथम अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप जी सम्मेलन में उपस्थित हुए जिसमें उनके द्वारा भी सरकार द्वारा प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण एक्ट में राज्य आंदोलन का सरकारी कर्मचारियों को भी एक्ट मे अस्तित्व को भी अस्तित्व म लेकर राजा निरंकारी कर्मचारियों को भी को भी दस प्रतिशत आरक्षण एक्ट में लाभ मिले। इसके अलावा शासनादेश संख्या 1269 पर 11 अगस्त 2004 को उत्तराखंड सरकार द्वारा नियुक्ति की गई आंदोलनकारी को नियुक्ति दी गई उन सभी को पुरानी पेंशन का लाभ मिले।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि आंदोलनकारी की मांगे पूरी तरह न्यायपूर्ण है और उन्हे तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। समिति के महासचिव नवीन नैथानी, प्रवक्ता महेश जोशी उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया ।

राज्य भर से आए कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया। चारु कोठारी ने कहा बहन का ज्ञापन सरकार को शॉपिंग और जो भी संभव होगा वह सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *