उत्तराखंड जनपक्ष समाजिक संगठन ने चखुवाला स्तिथ श्री गुरु नानक स्कूल की बदहाल अवस्था पर चिंता जताई, क्या स्कूल काम्प्लेक्स केवल पार्किंग, या शादी विवाह के आयोजन भर के लिए है, आखिर बच्चों के भविष्य या सुरक्षा की किसे है चिंता, न शिक्षा विभाग की नींद टूटी, न स्कूल प्रबधन का ध्यान —-चन्द्र मोहन अरोड़ा

उत्तराखंड :(देहरादून ),26 (जुलाई ),2025, (शनिवार )! आज चखुवाला में उत्तराखंड जनपक्ष समाजिक सामाजिक संगठन ने बैठक कार्यलय में आयोजित कर श्री गुरु नानक पब्लिक इंटर कॉलेज चखुवाला की दयनीय स्तिथि पर चिंता जताई की कैसे लेंटर टूटने की स्तिथि में बच्चों की जीवन की सुरक्षा का क्या? वहीँ जगह जगह उगी घास में जहाँ मछरों की भरमार है वहीं अन्य विष वर्धक जीव होने से बच्चों की सुरक्षा ख़तरे में है न शिक्षा विभाग की तंद्रा टूट रही है न स्कूल प्रबनधक कमेटी जाग रही है बस पार्किंग और विवाह शादी के आयोजनों से अपनी अपनी जेबे भरी जा रही है बच्चों की सुरक्षा ख़तरे में है। इस अवसर पर अमित वर्मा, मीना शर्मा, रवि शर्मा, कुलदीप सिंह, हरीश सिसोदिया, कृष्ण गोपाल रोहिल्ला, जगदीश पोखरियाल आदि मौजूद रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *