उत्तराखंड :रुड़की,7(जुलाई ),2025, (सोमवार )!
अखिल भारतीय शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद कि प्रत्येक रविवार को होने वाली वर्चुअल बैठक में देश के लगभग 23 प्रदेशों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी, महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार एमिनेंट कमेटी के पूर्व सदस्य प्रहलाद प्रजापति ने हाल में बागेश्वर में महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राम सिंह गढ़िया के शिला पट्ट को तोड़कर शौचालय में फेंकने के अति निन्दनीय कृत्य की घोर निंदा करते हुए रोष प्रकट किया।महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि प्रजापति जी ने उत्तराखंड सरकार से ऐसे घिनौने कृत करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग करते हुए अति शीघ्र भव्य शिलापट्ट उचित स्थान पर स्थापित करने की मांग की है ,उन्होंने इस घटना से पूर्व, बिहार राज्य के चेनारी में महान स्वतंत्रता सेनानियों के शिलापट्ट को जेसीबी द्वारा ध्वस्त किए जाने की कार्यवाही पर भी प्रशासन की निंदा करते हुए गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार इसी तरह देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने पर उतारू रही तो देश के स्वतंत्रता सेनानी परिवार इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।इस अवसर पर वर्चुअल बैठक में कुमार पटेल,हरिराम गुप्ता, अवधेश पन्त,इंदिरा मिश्रा, श्रीगोपाल नारसन, आशा लाल आदि मौजूद रहे जिन्होंने उक्त घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया है।
