माननीय पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री विकास चौहान जी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड देहरादून का उधम सिंह नगर की खटीमा में आगमन पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष शेर सिंह के नेतृत्व में खटीमा पहुंचने पर युव जन समाज कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

*

जिला उद्यम सिंह नगर खटीमा में आने पर देखने को मिलता है कि संपूर्ण जिले भर में कार्यकर्ताओं को एकत्रित करके जमीनी स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर ओर जिले स्तर तक युव जन समाज संगठन को एक तौर तरीके से गठन कर शाखाओं में संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को कैसे संगठित किया जाता है, जिसके लिए जिला कार्यवाहक अध्यक्ष श्री शेर सिंह उर्फ शेरा जी बधाई के पात्र है == विकास चौहान प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड प्रदेश

उत्तराखंड :खटीमा 20, (जून ),2025, (शुक्रवार )!अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड के उत्तराखण्ड प्रदेश देहरादून के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विकास चौहान जी का उद्यम सिंह नगर आगमन हुआ जिन्होंने अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत खटीमा पहुंचे इस अवसर पर, विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के नेताओं और युव जन समाज के सदस्यों ने युव जन समाज संगठन के उद्यम सिंह नगर के जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं निवर्तमान खटीमा शहर अध्यक्ष श्री शेर सिंह उर्फ शेरा जी की अगुवाई में देहरादून से आए प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान जी का स्वागत किया और उनके साथ विचार-विमर्श किया।

       प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान जी के खटीमा आगमन से संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

श्री विकास चौहान जी के खटीमा प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज शाखा खटीमा के शहर अध्यक्ष शेर सिंह उर्फ शेरा जी के नेतृत्व में माननीय श्री विकास चौहान जी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड देहरादून का उद्यम सिंह नगर आगमन पर खटीमा में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जिला कार्यकारी अध्यक्ष शेर सिंह उर्फ शेरा जी की पहल एवं नेतृत्व में यह स्वागत कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें श्री विकास चौहान जी के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर देहरादून से आए प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड श्री विकास चौहान ने कहा कि एकता में शक्ति होती है और संगठन महा शक्ति होती है और जिस तरह युव जन समाज के कार्यकर्ता राज्य भर में दिन दुखियों गरीबों पिछड़ों अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की आवाज बनकर युव जन समाज संगठन के बैनर तले उनकी समस्याओं को पुरजोर तरीके से शासन प्रशाशन के समक्ष उठाने का काम कर रहे हैं और जमीन से जुड़कर अपने युव जन साथियों को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं और मिलकर युव जन समाज संगठन के कार्यक्रमों को अग्रसित करने में निरंतर आगे आकर काम कर रहे हैं वो सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं में अपने सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को आहृवान करता हूं कि सामाजिक न्याय के लिए आगे आकर काम करे

     इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान जी का स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से बैठक में प्रदेश संगठन सचिव श्री राजू भारती एवं जिला उद्यम सिंह नगर के जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं खटीमा शहर अध्यक्ष शेर सिंह उर्फ शेरा एवं शहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश भारद्वाज एवं शहर कोषाध्यक्ष श्री रामानंद सागर एवं शहर सचिव धर्मेंद्र कुमार एवं जिला सचिव संदीप भारती एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला देवी एवं शहर महामंत्री दीपांकर गौतम एवं शहर प्रचार मंत्री नितिन कुमार एवं महासचिव रिहान खान एवं शहर प्रवक्ता विकास भारती एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष नैनीताल राजेश चौहान आदि अन्य सभी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे

भवदीय

शेर सिंह उर्फ शेरा

जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं निवर्तमान अध्यक्ष खटीमा शहर

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड शाखा उद्यम सिंह नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *