जातिगत जनगणना में स्वतंत्रता सेनानी परिवार का भी कॉलम हों –श्री गोपाल नारसन

   

उत्तराखंड :(रुड़की-),19, (जून ),2025, (गुरुवार )!अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने सुझाव दिया है कि आगामी जातिगत जनगणना में जनगणना प्रारुप पत्र के कॉलम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद परिवारों का भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाना चाहिए ,ताकि इन राष्ट्रीय परिवारों को राष्ट्रभक्त परिवार होने का सम्मान मिल सके। ऐसा करने से इन परिवारों की सामाजिक व ऐतिहासिक पहचान भी दर्ज हो सकेगी।श्रीगोपाल नारसन ने कहा कि इसमें उन परिवारों को शामिल किया जाना चाहिए, जिन्होंने देश की आजादी में अभूतपूर्व योगदान दिया और जिनके बलिदान के कारण आज देश लोकतांत्रिक रूप से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद ने इस बाबत अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया है।जिसमे महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष 101 वर्षीय प्रहलाद प्रजापति, राष्ट्रीय समन्वयक हरिराम गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत, अजय सीतलानी, महासचिव कुमार पटेल ,इंद्रा मिश्रा, आशा टम्टा आदि की ऑनलाइन मौजूदगी रही।उन्होंने जानकारी दी कि इस समय देशभर में 2 करोड़ से अधिक स्वतंत्रता सेनानी परिवार है,जिनमे से कुछ की हालत बहुत दयनीय है,ऐसे परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की भी आवश्यकता उन्होंने बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *