उत्तराखंड :(देहरादून ),19 ( जून ),2025, (गुरुवार )! स्मार्ट सिटी देहरादून के मध्य स्तिथ वार्ड 17 चखुवाला में श्री गुरु नानक बालक इंटर कॉलेज से पहले राज्य मंत्री व किन्नर समाज की प्रमुख रजनी रावत के घर के अतिनिकट रोड (सड़क ) पर पिछले 15-20 दिन से क्षेत्र में सीवर की गंदगी बह रही है, और आम जनता मुंह में कपड़ा बांध आगे निकालने कों विवश है, वहीं राज्य मंत्री के घर के आस -पास इस प्रकार की स्तिथि समझ से पड़े है वहीं दिन में कितनी बार राज्य मंत्री के वाहन का काफिला निकलता है और वों वाहन में बैठ कर चली जाती है ना तों उन्होंने आम जन कों परेशान होते देखा ना इस परेशानी का हल करने की कोशिश की वहीं इस सड़क की दुर्दशा भी किसी से छुपी नहीं एक तरफ सीवर बह रहा है, वहीं दूसरी और रोड (सड़क ) में जगह जगह ग़ढ़े हों रखें है और वाहन सवार हिचकोले खा कर गिरने कों विवश वहीं दुर्घटना का पूर्ण अंदेशा रहता है उत्तराखंड जनपक्ष समाजिक संगठन ने चखुवाला कार्यालय में बैठक कर वार्ड 17 चखुवाला की दुर्दशा कों लेकर रोष जताया और कहाँ कि क्षेत्र में एक राज्य मंत्री के घर के आस -पास की ये स्तिथि विकास के दांवो की पोल खोलने के लिए काफी है जहाँ 15-20 दिन से जनता मुंह में कपड़ा बांध बहार निकालने कों विवश है वहीं बह रही गंदगी से क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है, अगर एक सप्ताह में व्यवस्था सही नहीं हुई तों उत्तराखंड जनपक्ष समाजिक संगठन कों विवश होकर आंदोलन करना पड़ेगा इस अवसर पर कुलदीप सिंह ललकार, चंद्र मोहन अरोड़ा, महेश नारायण, रवि शर्मा, मीना शर्मा, अमित वर्मा, सोनू चौहान, सतीश आजाद, हरप्रीत सिंह, मुन्नी देवी, सरोज, निशा आदि मौजूद थे
