उत्तराखंड :(देहरादून ),5(जून ),2025, (वीरवार )! उत्तराखंड की राजधानी के स्मार्ट सिटी देहरादून के पल्टन बाजार में अतिक्रमण कारी व्यापारी व फुट पाठ पर कब्ज़ा कर आम आदमी के चलने के अधिकार के मौलिक अधिकार कों सरेआम कुचला जा रहा है आम आदमी के चलने के लिए बने फुटपाथ पर तो खुलेआम दुकानदारी चल रही है आखिर कब आम आदमी स्वतंत्र होकर अपने लिए बने फुटपाथ पर चलेगा ऐसा नहीं है कि इस मामले में अधिकारीयों ने कोई कार्यवाही ना की हों अधिकारीयों की नजर दृष्टि पड़ने पर कुछ दिन के लिए इस अतिक्रमण पर चाबुक चलाया जाता है, परन्तु जैसे ही वरिष्ठ अधिकारीयों की नजर या व्यस्तता बड़ी तो दूसरे अधिकारी सब चुप चाप देखकर आम आदमी कों उसके हॉल में भगवान भरोसे छोड़ देते है क्या जिले के डी एम व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बाजार का ओचक निरिक्षण कर आम आदमी की इस व्यथा कों हल कर उनके चलने के मौलिक अधिकार की रक्षा कर सकते है अब स्मार्ट सिटी के तहत पल्टन बाजार में सी सी टी वी भी लगाये गए है अगर अधिकारी इसका अवलोकन कर इन सी सी टी वी के वीडियो कैमरों से ही चलानी व जब्ती की कार्यवाही कर आम आदमी के अधिकारों की रक्षा कर सकते है और इससे निश्चित ही आम आदमी कों राहत मिलेंगी अब देखना ये है कि शासन, प्रशासन अब इस पर क्या एक्शन लेता है
