अधिवक्ता उपाध्याय बने दो वर्ष के लिए उत्तराखंड हाई कोर्ट के एडिशनल जज

उत्तराखंड :(नैनीताल ),27(मई ),2025, (मंगलवार )! अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय कों दो वर्ष के कार्यकाल के लिए उत्तराखंड हाई कोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया है केंद्र सरकार के सयुंक्त सचिव जगन्नाथ श्री निवासन की और से अधिसूचना जारी कर दी गईं है इससे पूर्व केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार कों पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी सार्वजनिक की थी उत्तराखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता के रूप में कार्य करने वाले सुभाष उपाध्याय कों हाई कोर्ट का अतिरिक्त जज बनाने की संस्तुति उत्तराखंड हाई कोर्ट के कॉलेजियम ने सितंबर 2022 में की थी उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 12 अप्रैल 2023 कों सुभाष उपाध्याय कों उत्तराखंड हाई कोर्ट का जज बनाएं जाने की संसुत्ती की थी अब दो वर्ष के इंतजार के बाद उन्हें अतिरिक्त जज बनाएं जाने के आदेश हुए है सुभाष उपाध्याय हाई कोर्ट में मुख्य स्थाई अधिवक्ता सहित कई अहम पदों पर रह चुके है उन्हें हाई कोर्ट का जज बनाएं जाने पर अधिवक्ताओ में ख़ुशी का माहौल है उनके 2 जून कों शपथ लेने की संभवना जताई जा रही है इसके बाद उत्तराखंड हाई कोर्ट में जजो की संख्या 10 हो जाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *