अभूतपूर्व यू सी सी,में चार माह में ही मिले डेढ़ लाख से अधिक आवेदन

 अभूतपूर्व यू सी सी, में चार माह में ही मिले डेढ़ लाख से अधिक आवेदन

उत्तराखंड :(देहरादून ),26(मई ),2025, (सोमवार )! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में समान नागरिक संहिता (यू सी सी ) का पूर्ण प्रस्तुतिकरण दिया कहा यू सी सी लागू करने का मजबूत सिस्टम (पदत्ती ) का निर्माण किया गया है चार महीने में ही डेढ़ लाख से अधिक आवेदन मिले है इसमें 98% आवेदन गाँवो से प्राप्त हुए है सी एम धामी ने कहा, यू सी सी की प्रक्रिया कों सुलभ और सहज बनाने के लिए एक पोर्टल और मोबाइल एप भी विकसित किया गया ग्राम स्तर पर 14 हजार से अधिक जन सेवा केंद्र (सी एस सी ) कों इससे जोड़ा गया है पंजीकरण के समय आने वाली परेशानीयों कों दूर करने के लिए ऑटो एसकेलेंशन और ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम भी लागू किया गया है मुख्यमंत्री ने यू सी सी लागू करने में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया कहा, भा ज पा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने दृष्टि पत्र में सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करने की गारंटी जनता कों दी थी जनादेश मिलने के बाद सरकार बनने के पहले दिन से ही उत्तराखंड में यू सी सी लागू करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *