भूपेन्द्र फरासी
पूर्व प्रधान अजबपुर कला, पूर्व पार्षद माता मंदिर वार्ड
मो. 9557555558
176 अजबपुर कला, देहरादून
दिनांक-22.05.2025
सेवा में
महोदय,
अक्सर देखने में आता है कि समय समय पर लोक निर्माण की सड़कों को विभिन्न विभागों द्वारा खोद दिया जाता है व काम होने के बाद भी आम जन की परेशानी को न समझते हुए विभागीय लापरवाही के कारण कई कई महीनों तक इन सडको पर मोटी रोडी डालकर छोड दिया जाता है।
इसी क्रम में हम क्षेत्रवासी आपका ध्यान मोथरावाला रोड पर अजबपुर रेलवे लाईन के दक्षिण दिशा की ओर जा रहे मार्ग की ओर खींचना चाहते हैं। जिसे लगभग आठ (8) माह पहले खोद दिया गया था और आज तक उस मार्ग पर मोटी रोडी डालकर छोड दिया गया है। इस खोदे गये मार्ग पर कई दुर्घटनाएँ हो जाने पर भी लोक निर्माण विभाग लापरवाह बना हुआ है क्योंकि उसे इस लापरवाही के लिए किसी को उत्त्तर नहीं देना है और कार्य पूर्ण करने के लिए काई समय सीमा भी तय नहीं है।
दुखद यह है कि इस समस्या का संज्ञान इस छेत्र के सांसद या विधायक भी नहीं ले रहे हैं।
हमारा महोदय से निवेदन है कि इस मार्ग पर जल्दी से जल्दी डामरीकरण कर आम जनता को राहत प्रदान करें ताकि जनाक्रोश को शांत किया जा सके अन्यथा जल्दी ही क्षेत्रवासी रोडजाम या काई अन्य कार्यक्रम भी कर सकते हैं। जिसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी।
सधन्यावाद
भवदीय,
1. भूपेन्द्र फरासी, पूर्व प्रधान अजबपुर कला, पूर्व पार्षद माता मंदिर वार्ड
2. ललित थपलियाल प्रदेश सह सचिव सेवादल, उत्तराखण्ड कांग्रेस
3. अनिल उनियाल पूर्व पार्षद प्रत्याशी, सरस्वती विहार
4. संजय उनियाल, मंडल अध्यक्ष, रायपुर विधान सभा, काग्रेस
5. जोहेब अहमद, प्रदेश सचिव उत्तराखण्ड कांग्रेस
