चारधाम यात्रा, बांधों, ऊर्जा सयंत्रो, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत की जाएं —– सी एम धामी

                 चारधाम  यात्रा, बांधों, ऊर्जा सयंत्रो, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ,  मजबूत की जाएं —— सी एम धामी

( सख्त निर्देश :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक, में उच्च अधिकारीयों को अतिरिक्त सुरक्षा (सतर्कता ) बरतने को कहा )

उत्तराखंड :(देहरादून ),8(मई ),2025, (वीरवार )! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाअधिकारीयों को राज्य की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर बनी परिस्थितियों को देखते हुए चारधाम यात्रा, राज्य के बड़े और अहम प्रतिष्ठानों, बांधों, ऊर्जा सयंत्रो की सुरक्षा हेतु विशेष सतर्कता और सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए उन्होंने शासन, प्रशासन और पुलिस को अलर्ट मोड पर रहें बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल बैठक में भाग लेने के तत्काल बाद सी एम आवास में सी एम धामी ने उच्चाअधिकारीयों के साथ बैठक की उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगे राज्य के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा को और पुख्ता इंतजाम करें सीमांत क्षेत्रों में संदिग्ध दिखने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगाह रखी जाए चारों धामों और मार्गो में सुरक्षा और मजबूत करें राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए अवश्यक कदम उठाएं सभी डी एम और एस एस पी अपने अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करें सी एम ने लोगों से शांति वयवस्था बनाएं रखने की अपील कर कहा कि शासन, प्रशासन हर मदद के लिए सदैव तत्पर है मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया  बैठक में सी एस आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, डी जी पी दीपम सेठ, सचिव शेलेंश बगोली, वीं के सुमन शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *