उत्तराखंड :(देहरादून ),28, (अप्रैल ),2025, (सोमवार )! उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने आगामी पांच वर्षों में उत्तराखंड में एक हजार स्टार्टअप तैयार करने का लक्ष्य सुनिश्चित किया है, जिससे विकास को और गति मिलेंगी इसके लिए प्रदेश के हर जिले में इन्कयूबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा इसके लिए विश्व विद्यालयों कॉलेजो में उधमिता संबंधी पाठ्यक्रम लागू करने के साथ ही डेड़ीकेटेड स्टार्टअप पोर्टल शुरू किया है मुख्यमंत्री ने ये बाते रविवार को सी एम आवास में स्टार्ट अप संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में स्टार्टअप कर रहें लोगों के साथ बातचीत में संवाद करते हुए की सी एम ने बताया कि प्रदेश में स्टार्टअप को वृद्धि देने के उद्देश्य से 200 करोड़ रुपए से वेंचर फंड भी बनाया गया है कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश में स्टार्टअप कर रहें लोगों से बातचीत की और उनके सुझावों को भी सुना कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुस्तक उन्नत उत्तराखंड का विमोचन करने के साथ ही विभिन्न स्टार्टअप पर आधारित स्टॉलो का अवलोकन किया
