सोना लखटकिया होने से सिर्फ 200रुपए दूर

नई दिल्ली :22(अप्रैल ),2025, (मंगलवार ),! सोने की कीमतों में जोरदार तेजी का दौर सोमवार को भी क़ायम रहा और यह 1,650रुपए उछल कर एक लाख रुपए के बेहद करीब पहुंच गया है 99.9% शुद्धता वाले सोने की क़ीमत 99,800 रुपए प्रति 10ग्राम हो गईं है एक लाख का स्तर छूने में ये मात्र 200 रुपए दूर है इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को इसका मूल्य 98,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 1,600 रुपए उछल कर 99,300 रुपए नये शिखर पर पहुंच गया पिछले कारोबारी सत्र में यह मामूली गिरावट के साथ 97,700 रुपए प्रति 10 ग्राम में बंद हुआ था इस वर्ष सोने की क़ीमत अब तक 20,850 रुपए या 26.41प्रतिशत बड़ चुकी है वहीं चाँदी के भाव भी 500 रुपएबड़ कर 98,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *