सोने के दाम ने छुआ एक लाख के निकट का स्तर

नई दिल्ली :17(अप्रैल ),2025, (वीरवार ),! सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी की होड़ व अमरीका, चीन व्यापार युद्ध के कारण बुधवार को दिल्ली में सोने की क़ीमत 1,650 रुपए बड़ कर 98,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू लिया है चाँदी भी 1,900रुपए बड़ कर 99,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं है इस वर्ष सोने के दाम में एक जानवरी के 79,390 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर से अब तक 18,170 रुपए या 23.56% की वृद्धि हुई है एलके पी सिक्योरिटीज के जींस और मुद्रा के उपाध्यक्ष (शोध विशेषलेषक )जतिन त्रिवेदी ने बताया कि सोने के दामों में एक बार फिर जोरदार तेजी का दौड़ आया है एम सी एक्स में सोना 95,000 रुपए के ऐति हासिक स्तर पर पहुंच गया है, जबकि कामेक्स सोना 3,300 डॉलर को पार कर गया, जो मजबूत सुरक्षित -निवेश की मांग को दर्शाता है ये तेजी अमेरिका और चीन के बीच शुल्क वार्ता में किसी प्रगति की गैर मौजूदगी के कारण थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *