चखुवाला ओंकार रोड में लगातार 4-5दिनों से पानी न आने को लेकर मचा हा हा कार

गर्मियो के शरुवात में ही ओंकार रोड चखु वाला में पानी कि समस्या गहराई आज भी शाम को सैकड़ो घरों में पानी नही आया आज के समाचार पत्रों में ही पानी के संकट पर कन्ट्रोल रूम बनाने कि बात की गई परंतु आज कई बार उन नम्बरों पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई पर कोई कॉल नही लग पाई हर वर्ष कि भांति ओंकार रोड की एक बड़ी आबादी देहरादन के दिल घंटाघर के पास होते हुए भी गर्मियों में पानी के लिए तरसता है चुनाव के समय कई वायदे किये जाते है परंतु समय आने पर कोई ध्यान नही देता हम सब ओंकार रोड निवासी अगर पानी कि सप्लाई ठीक नही कि गयी तो जलसंस्थान जाकर अधिकारियो का घेराव करने पर मजबूर होंगे आखिर गर्मियो में सुबह शाम 2 घंटे कि सप्लाई सुनिश्चित कि जाय जबकि शहर के कई स्थानों में 24 घंटे पानी सप्लाई होता है सामजिक कार्यकर्त्ताओ ने की तत्काल समस्या पर ध्यान देने की माँग कहा जनता की मूलभूत सुविधा जीवन उपयोगी जल तुरंत हो सहज रूप से उपलब्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *