चाणक्य नीति: इन दो लोगों का हमेशा करें सम्मान, कभी न करें ऊंची आवाज में बात

आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी कारगर साबित होती हैं। आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल बनाने के लिए कई बातें बताईं हैं। जीवन में सफल होने के लिए व्यक्ति को आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करना चाहिए। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर ही चंद्रगुप्त मौर्य को राजपाठ हासिल हुआ। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को दो लोगों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। आइए जानते हैं व्यक्ति को किन दो लोगों का हमेशा सम्मान करना चाहिए।

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। माता-पिता का सम्मान करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। माता -पिता की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति माता-पिता की सेवा करता है, उसका जीवन सुखों से भर जाता है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में माता-पिता से भी कुछ भी बोलने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना चाहिए। माता पिता से कभी भी ऊंची आवाज में बात नहीं करनी चाहिए। माता-पिता से ऊंची आवाज में बात करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी सफलता हासिल नहीं कर सकता है। माता-पिता से ऊंची आवाज में बात करने वाला व्यक्ति पापी कहलता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को बोलने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए। एक बार कह हुए शब्दों को वापस नहीं लिया जा सकता है, इसलिए बोलने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।आचार्य चाणक्य के अनुसार माता- पिता से हमेशा प्रेम से बात करनी चाहिए। माता- पिता से प्रेम से बात न करने वाले व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *