गंभीर दुर्घटनाओं की तत्काल एफ आई आर दर्ज ना होना, पुलिस विभाग की छवि पर प्रश्न चिन लगाता है ,अविलम्ब कार्यवाही कर पीड़ित परिवार कों मिले न्याय -सयुंक्त नागरिक मोर्चा
(वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कों सौपा ज्ञापन, आम जन मानस व पीड़ित की एफ आई आर दर्ज करने की कि माँग ) उत्तराखंड
राज्य द्वारा अनुबंधित निजी बस के चालक द्वारा दिनांक 30 मार्च 25 को दिल्ली से देहरादून आते हुए खतरनाक ढंग से ड्राइविंग के दौरान हुई दुर्घटना के कारण श्रीमती कल्पना शर्मा को पहुंची गंभीर चोटों की FIR संबंधित थानाक्षेत्र रायपुर में अद्यतन अवधि तक दर्ज न होने पर,तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सादर अनुरोध। मान्यवर,सादर अभिवादन। उपरोक्त घटना के संबंध में संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव अवधेश शर्मा द्वारा थाना रायपुर में 30 मार्च को दी गई लिखित शिकायत निम्न प्रकार है:- .(**दिनांक 30-05-2025सेवा में,थाना अध्यक्ष महोदय,थाना रायपुर देहरादून,उत्तराखंड विषय-बस दुर्घटना में नाक सिर में गम्भीर चोट लगने के बाबत।महोदय निवेदन के साथ आपको अवगत कराना है कि 29 मार्च 2025 को कश्मीरी गेट दिल्ली से रात्रि 11:50 बजे देहरादून के लिए लक्ष्मी होती हे प्राइवेट लिमिटेड की बस नंबर UKD7 DA 9003 जिसके मालिक श्री सुधीर एवं चालक पुनीत राघव है। उक्त बस से मेरी पत्नी कल्पना शर्मा एवं पुत्र देहरादून आ रहे थे बस देहरादून 30 मार्च को प्राप्त 5:03 पर सहस्र धारा क्रॉसिंग से गुजरी जहां मेरी पत्री की उत्तरना था। बस इतनी अनियंत्रित रूप से चल रही थी कि मेरी पत्नी ऊपर वाली बर्थ पर एक सीट से दूसरी सीट पर इतनी जोर से गिरी कि उसके नाका सर पर जोरदार चोट लगी मांस फट गया और लगातार खून का रिसाब होने लगा जिसकी बात जोर जोर से चिल्ला कर मेरी पत्नी पुत्र ने चालक परिचालक की काफी खून देखकर भी चालक परिचालक ने बस नहीं रोकी जबकि बस सहस्रःधारा हेलीपैड से आगे रॉकी जहां पर ना कोई घर आने का साधन था ना कोई चिकित्सालय था नहीं बस में फर्स्ट एड बॉक्स था। घंटे से अधिक मेरी पनी बीखती रही खून चोट से रिश्ता रहा बेहोशी की हालत में मेरे पुत्र ने मेरी पत्री को अस्पताल ले जाया गया जहां पर प्राथमिक चिकित्सा की टाके लगाए गए सीटी स्कैन खून जाच, एक्सरा विभिन्न जांच की जा रही है। मेरी पत्नी जीवन से संघर्ष कर रही है। नाक अपने स्वरूप में नहीं है। जिसका इलाज करना मेरे बस में नहीं है।महोदय से प्रार्थना है आप कानूनी मदद कर उक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें। साथ ही इस तरीके की घटना ना हो इसके लिए भी आप मदद करें सहयोग के लिए में आपका हमेशा आभारी रहूंगा! अवधेश शर्माबस,मालिक,सुधीर,फोन9897041587,चालकपुनीत,फोन9536764546,,अवधेशशर्मा,फ्रेंड्सकॉलोनी, तपोवन,नालापानी देहरादून*) महोदय, गंभीर दुर्घटनाओं की तत्काल एफआईआर दर्ज न होना पुलिस विभाग की छवि पर प्रश्न चिन्ह है।हमारा आपसे निवेदन है कि दोषी बस ड्राइवर के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई में विलंब की भी जांच करने की का कष्ट करें!हम आपके आभारी होंगे। हस्ताक्षरकर्ता,शिष्टमंडल में संयुक्त नागरिक संगठन के सम्मानित वरिष्ठ नागरिक।