हम घर साजन आए, दिथे सभे थाव नहीं तुध जेहा – गुरबाणी की अमृतवर्षा से निहाल हुई संगत, गुरुद्वारा कृष्ण नगर में धूमधाम से मना श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व
उत्तराखंड,देहरादून, 01 नवंबर 2026 (रविवार)* – कृष्ण नगर चौक स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशेष कीर्तन दरबार बड़ी श्रद्धा से सजाया गया। गुरुद्वारा कमेटी और संगत के सहयोग से आयोजित इस दरबार में सुबह से ही संगत ने हाजिरी लगाई।
वाहेगुरु, वाहेगुरु के जाप के बीच रागी जत्थों ने जैसे ही *”हम घर साजन आए, साचे मेल मिलाए”* की पावन गुरबाणी का गायन किया, पूरा गुरुघर भक्तिमय हो गया। इसके बाद *”दिथे सभे थाव नहीं तुध जेहा”* शब्द की गूंज से संगत सराबोर होती रही।
कीर्तन की अमृतवर्षा में *”मिल संगत धन धन करो, सोई रामदास गुरु”* और *”रामदास सरोवर नाते, सब उतरे पाप कमाते”* का गायन हुआ तो संगत निहाल हो उठी और वाहेगुरु के जयकारे गूंजने लगे।
इस अवसर पर परमजीत सिंह जग्गी, रत्न सिंह, प्रदीप आहूजा, हरप्रीत सिंह, जगजीत कौर जग्गी समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। समापन पर अरदास और गुरु के अटूट लंगर के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।