उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ उत्तराखण्ड जल संस्थान प्रांतीय कार्यालय संघ भवन नेहरू कालोनी देहरादून में बैठक आयोजित कर ज्योलिकोट प्रकरण में विभागीय अभियंताओं के निलंबन पर विभागीय अभियंताओं ने आक्रोश जताया

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ उत्तराखण्ड जल संस्थान

प्रान्तीय कार्यालय: संघ भवन नेहरू कॉलोनी, देहरादून में बैठक आयोजित कर ज्योेेलीकोट प्रकरण में विभागीय अभियंताओं के निलंबन पर विभागीय अभियंताओं ने आक्रोश जताया

उत्तराखंड, देहरादून 23, सितंबर, 2026,को उत्तराखण्ड डि० इं० संघ जल संस्थान की एक बैठक ज्यौलीकोट प्रकरण में विभागीय अभियन्ताओं के निलम्बन के प्रकरण में हुई, संघ मुख्यालय नेहरू कॉलोनी में आयोजित इस बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा विभागीय अभियन्ताओं के निलम्बन में काफी आक्रोश व्यक्त किया गया, अभियन्ताओं द्वारा बताया कि विभाग में संसाधनों की कमी एवं कार्मिकों की कमी के बारे में बार-बार विभाग, शासन, प्रशासन को अवगत कराया गया है, परन्तु फिर भी विभाग, शासन, प्रशासन द्वारा अभी तक भी कोई कदम नहीं उठाया गया है, विभागीय अभियन्ताओं की अन्य कार्यों में ड्यूटी यथा SIR, जनगणना, चुनाव, परीक्षाओं में ड्यूटी लगायी जा रही है, इन विपरीत एवं विषम भौगोलिक परिस्थितियों में अभियन्तागण कैसे पेयजल/सीवर योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव करेंगे, तत्पश्चात इस विषय पर मुख्य महाप्रबन्धक महोदय से वार्ता की गई, उपरोक्त प्रकरण पर समस्त इंजीनियरों द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अभियन्ताओं द्वारा कहा गया कि विभागीय अभियन्ताओं को सम्पूर्ण संसाधन उपलब्ध कराये जाए, तभी हमारे द्वारा पेयजल/सीवर योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव किया जायेगा, विभागीय अभियन्ताओं के निलम्बन को तत्काल वापस लिया जाए, अन्यथा की स्थिति में संघ को सम्पूर्ण प्रदेश में धरना/हड़ताल कार्यक्रम करने को बाध्य रहेगा।

वार्ता में संघ के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, महासचिव यशवन्त सिंह रावत, जुनैद गौड़, एल ०एम० सेठानी, कृष्ण कान्त, देवराज तोमर, राघवेन्द्र डोभाल, भगत सिंह रावत, ई० संजय सैलवाल, मनोज समेत प्रदेश भर से आये अभियन्ता मौजूद रहे

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *