सयुंक्त नागरिक संगठन देहरादून का प्रतिनिधि मण्डल ने माहसचिव सुशील त्यागी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से भेंट वार्ता कर, देहरादून जिले में शासन द्वारा उत्तराखंड माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली 2011के तहत जिला स्तरीय समिति के शीघ्र गठन कों लेकर ज्ञापन भेंट किया

 सयुंक्त नागरिक संगठन देहरादून का प्रतिनिधिमण्डल ने माहसचिव सुशील त्यागी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से भेंट वार्ता कर देहरादून जिले में शासन द्वारा उत्तराखंड माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली 2011के तहत जिला स्तरीय समिति के शीघ्र गठन कों लेकर ज्ञापन भेंट किया

 

 

उत्तराखंड, देहरादून,19,सितम्बर, 2026, को सयुंक्त नागरिक संगठन का शिष्टमण्डल महासचिव सुशील त्यागी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से कलेक्ट्रेट में मिला और देहरादून जिले में शासन द्वारा *उत्तराखण्ड माता पिता और और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली 2011* के तहत जिला स्तरीय समिति के शीघ्र गठन को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि आप लोग समाज के कल्याण को लेकर हमेशा जागरूकता का कार्य करते हैं। उन्होंने तत्काल अपने कर्मचारी को आदेश देतें हुये कहा कि इसके गठन की कार्यवाही शीघ्र की जायं ताकि सभी वरिष्ठजनों और मातापिता को इसका लाभ मिल सकें। सुशील त्यागी व प्रदीप कुकरेती ने कहा कि आगामी 01-अक्टूबर को वृद्धजन दिवस तक यदि यह कमेटी बन जायं तो यह उनके लिये पुरुस्कार होगा तो जिलाधिकारी ने तत्काल हामी भरते हुये जल्द गठन का आश्वासन दिया। शिष्टमण्डल में मुख्यतः सुशील त्यागी , गिरीश चन्द्र भट्ट , उमेश्वर सिंह रावत , प्रदीप कुकरेती और ठाकुर शैर सिंह रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *