उत्तराखंड, देहरादून, 22अगस्त, 2026,को देहरादून की धर्मपुर विधानसभा में आजाद समाज पार्टी की एक बैठक आज शिमला बाईपास रोड पर हुई जिसमें महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार एवं धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी योगेन्द्र चौहान द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग अलग पदों पर जिम्मेदारी दी गई, बैठक का संचालन जिला मिडिया प्रभारी सुशील सैनी ने किया।
मुख्य रूप से जिनको जिम्मेदारी दी गई उनमें संदीप कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष महानगर देहरादून, देवाशीष महानगर सचिव, सुशांत चंद्र मंडल अध्यक्ष, ममराज सिंह राणा मंडल अध्यक्ष 2, राहुल कुमार महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, मौ. असलम जी महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, नरेश कुमार शर्मा वार्ड अध्यक्ष भारुवाला, आदि।
महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि हमने अपने नेता नगीना सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी के संघर्ष और विचारों को घर घर तक पहुंचाने का जो बिड़ा उठाया है हम उसको पहुंचा कर ही दम लेंगे।
योगेन्द्र चौहान ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में इस बार भाजपा हाफ और कांग्रेस साफ जैसी स्थिति पैदा होने वाली है, और हमारे नेता भाई चंद्रशेखर आजाद जी से देशभर के साथ देहरादून धर्मपुर विधानसभा का युवा वर्ग भी बहुत तेजी से उनसे जुड़ रहा है।
