अंग्रेजी अंतर सदनीय वाद विवाद में सागवान सदन रहा अव्वल

उत्तराखंड,देहरादून, 22अगस्त, 2026,को द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में अंग्रेजी अंतर सदनीय वाद विवाद प्रतियोगिता में सागवान सदन ने बाजी मारते हुए पहला स्थान अर्जित किया। जबकि पक्ष में सौम्या कुमारी व विरोध में तनिष्का को बेस्ट स्पीकर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल अंतर सदन अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता में एन मैरी स्कूल की पीजीटी अंग्रेजी शिक्षिका स्वाति सिधोला मुख्य अतिथि व निर्णायक के रूप में शामिल रही। इस अवसर पर द हैरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने सम्मान और सराहना के तौर पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

इस दौरान द हैरिटेज स्कूल की शिक्षिका रिंचिन बिष्ट भी जज पैनल की सदस्य थीं। प्रतियोगिता में सभी चारों सदनों शिवालिक, मंदाकिनी, मोनाल एवं सागवान के प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ अपने तर्क और प्रति-तर्क पेश किए और अपनी सोच की स्पष्टता, आत्मविश्वास और असरदार प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया।

अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता में सागवान सदन ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर विजेता रहा। वाद विवाद के पक्ष में बेस्ट स्पीकर का पुरस्कार सागवान सदन की सौम्या कुमारी को मिला, जबकि वाद विवाद के विरोध में बेस्ट स्पीकर मंदाकिनी सदन की तनिष्का रहीं।

इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने विजेताओं को बधाई देते हुए अपने प्रेरणादायक शब्दों से छात्रों का हौसला बढ़ाया। स्कूल काउंसलर चारू चौधरी एवं प्रधानाचार्या डा.ॅ अंजू त्यागी ने सम्मान के तौर पर मुख्य अतिथि व निर्णायक स्वाति सिधोला को स्कूल का स्मृति-चिह्न भेंट किया। अंत में अंग्रेजी विभाग की शिक्षक

अनुराग जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया और प्रतियोगिता का समापन किया। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *