सात बिंदुओं पर फोकस वाले बजट में गरीब, युवा, अन दाता, किसान एवं नारी सहित सभी वर्गों के लिए प्रावधान कर इसे जन हित कारी बनाया है : जीतेन्द्र डिदोना आर्थिक एवं निवेश सलाहकार

सात बिंदुओं पर फोकस वाले बजट में गरीब, युवा,अन्नदाता किसान एवं नारी सहित सभी वर्गों के लिए प्रावधान किए गए हैं। टिहरी झील के विकास के लिए 100 करोड, चार धाम मार्ग सुधारीकरण के लिए 10 करोड़, 220 किलोमीटर नई सड़कों एवं एक हजार किलोमीटर सड़कों का पुनर्निर्माण सराहनीय कदम है। इससे चार धाम यात्रा सुविधाजनक होगी एवं पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। निर्धन परिवारों हेतु 55 करोड रुपए का रसोई गैस अनुदान, एमएसएमई उद्योगों के लिए 50 करोड़ रखा गया है। ऋषिकेश एम्स से दिल्ली तक हेली एंबुलेंस गंभीर रोगियों के लिए वरदान सिद्ध होगी। उदीयमान खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति सहित कई कदम राज्य की चहुमुखी प्रगति में सहायक सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *